रुद्रपुर।
आवास विकास कॉलोनी स्थित HDFC बैंक के पीछे खाली पड़े प्लॉट में कूड़े-कचरे का अंबार जमा हो गया है। चारों तरफ गंदगी फैलने से इलाके के लोगों में बीमारियों के फैलने का डर सताने लगा है।

इलाके में कई परिवार रहते हैं और गंदगी से निकल रही बदबू एवं मच्छरों के कारण बच्चों व बुजुर्गों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।
निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि तुरंत सफाई करवाई जाए और इस जगह पर कूड़ा फेंकने पर रोक लगाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियाँ फैल सकती हैं।
