आवारा पशुओं के खिलाफ विशेष अभियान शुरू, महापौर स्वयं उतरे सड़कों पर

by Satta Darpan Admin
4 views

रुद्रपुर। शहर की सड़कों पर बढ़ती आवारा गौवंशीय पशुओं की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया। अभियान के तहत महापौर स्वयं अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरे और कार्रवाई का नेतृत्व किया।अभियान के दौरान 15 आवारा गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया। महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो पशुपालक अपने पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किए जाएंगे।
इस दौरान शहर में अतिक्रमण की भी समीक्षा की गई। संबंधित स्थानों पर अतिक्रमण पाए जाने पर नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें तथा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने से बचें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
नगर निगम ने बताया कि यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.