उधम सिंह नगर में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया तेज, 31 जुलाई अंतिम तिथि

by Satta Darpan Admin
0 views

रुद्रपुर, 23 जुलाई।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा), उधम सिंह नगर ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कक्षा-6 में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के लिए अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है।


जारी पत्र के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2027-28 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से अपील की है कि वे पात्र विद्यार्थियों का समय से ऑनलाइन आवेदन कराएं, ताकि कोई भी योग्य छात्र इस अवसर से वंचित न रहे।
प्रचारित जानकारी के अनुसार, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) का आयोजन 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा, आधुनिक शिक्षण सुविधाएं, खेल, एनसीसी, स्काउट्स एवं गाइड्स सहित समग्र विकास के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों के आवेदन समय रहते पूर्ण कराएं तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.