किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र व पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर जानलेवा हमला, क्षेत्र में मचा हड़कंप

by Satta Darpan Admin
9 views

घायल पार्षद को तत्काल फुटेला अस्पताल ले जाया गया

रुद्रपुर।
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र एवं रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 39 के पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर  जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह हमला आवास विकास क्षेत्र में उस समय किया गया, जब पार्षद सौरभ राज बेहड़ अपने आवास के आसपास मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन नकाबपोश युवकों ने अचानक सौरभ राज बेहड़ पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बेरहमी से वार किए, जिससे पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल पार्षद को तत्काल फुटेला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
चिकित्सकों के अनुसार उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा है और लगातार निगरानी में रखा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की तलाश में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
वहीं, इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता, जनप्रतिनिधि और समर्थक अस्पताल व घटनास्थल पर पहुँच रहे हैं। सभी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमले के पीछे की पुरानी रंजिश या राजनीतिक कारणों की भी जांच की जा रही है।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.