Thursday, September 24, 2026

खबर का हुआ असर: आवास विकास कॉलोनी में सफाई कार्य शुरू

by Satta Darpan Admin
39 views

लंबे समय से जमा कूड़े-कचरे को लेकर सत्ता दर्पण द्वारा 9 सितंबर 2025 को प्रकाशित खबर का हुआ असर

रुद्रपुर।
आवास विकास कॉलोनी स्थित HDFC बैंक के पीछे खाली पड़े प्लॉट में लंबे समय से जमा कूड़े-कचरे को लेकर सत्ता दर्पण द्वारा 9 सितंबर 2025 को प्रकाशित खबर का असर अब देखने को मिला है। खबर के बाद हरकत में आए नगर निगम ने आज सुबह से ही उक्त स्थल पर सफाई कार्य शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि खाली प्लॉट में कूड़े-कचरे का अंबार लगने से इलाके में गंदगी, बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया था। बरसात के दिनों में प्लॉट में पानी भरने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ था। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष था और उन्होंने नगर निगम से कई बार शिकायत भी की थी।

खबर का हुआ असर: आवास विकास कॉलोनी में सफाई कार्य शुरू


सत्ता दर्पण ने जनहित से जुड़ी इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए मौके पर सफाई कर्मियों को भेजा। जेसीबी और सफाई कर्मचारियों की मदद से कूड़ा हटाने का काम शुरू किया गया है।
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि यदि यह सफाई पहले हो जाती तो बीमारी का खतरा नहीं बढ़ता। साथ ही उन्होंने मांग की कि भविष्य में यहां दोबारा कूड़ा न फेंका जाए, इसके लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और नियमित निगरानी की जाए।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सफाई के बाद इस स्थान पर कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

खबर का हुआ असर: आवास विकास कॉलोनी में सफाई कार्य शुरू

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.