उधम सिंह नगर पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत पूरे जनपद में शुक्रवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सघन रूप से वाहनों व व्यक्तियों की जांच की।
कार्यवाही में कुल 157 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें से 10 लोग फर्जी पहचान व संदिग्ध गतिविधियों में पाए जाने पर पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम जनता की सुरक्षा को और मज़बूत करना है। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियाँ दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
जनता की छोटी सी सतर्कता भी किसी बड़ी घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।



