रूद्रपुर में शहरी विकास को मिलेगी रफ्तार – फाजलपुर महरौला में 9.918 हेक्टेयर भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू

by Satta Darpan Admin
25 views

उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने जनपद अंतर्गत प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित कालोनियों व व्यावसायिक निर्माण के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय से पत्र संख्या 178/पांच-सीलिंग अनुभाग/2025 के तहत तहसीलदार रूद्रपुर को निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार ग्राम फाजलपुर महरौला, तहसील रूद्रपुर की कुल 9.918 हेक्टेयर भूमि को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के पक्ष में आवंटित किए जाने की संस्तुति की गई है। इसमें खसरा नंबर 102, 110 और 111 शामिल हैं, जिनकी कुल रकबा 4.932, 4.468 और 0.536 हेक्टेयर है।

पत्र में उल्लेख है कि उक्त भूमि पहले से सीलिंग संपत्ति के रूप में दर्ज है और शासनादेशों के अनुसार इसे विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित किया जाना है। जिलाधिकारी कार्यालय ने तहसीलदार रूद्रपुर को निर्देश दिए हैं कि भूमि से संबंधित अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

यह कदम रूद्रपुर क्षेत्र में नियोजित शहरी विकास और आवासीय व व्यावसायिक परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.