रुद्रपुर कॉलेज चुनाव: पुलिस की सख्ती में फर्जी वोटिंग की कोशिश बेनकाब

by Satta Darpan Admin
26 views

छात्र संघ चुनाव में फर्जी वोटिंग की कोशिश, गेट पर पकड़ा गया युवक

रुद्रपुर, शनिवार। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया के बीच एक युवक को संदिग्ध पर्ची के साथ पकड़ लिया गया। गेट पर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन मौका पाकर वह हाथ से फिसल गया।

जानकारी के अनुसार, युवक किसी अन्य छात्र की पहचान-पत्रक लेकर मतदान स्थल तक पहुंचा। गेट पर तैनात कांस्टेबल उमेश मिश्रा ने जब उसकी पर्ची की बारीकी से जांच शुरू की तो वह घबरा गया। स्थिति संदिग्ध लगने पर मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर विजेंद्र शाह, ट्रांजिट कैंप प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे, पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत और एसआई अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पर्ची की जांच की।

चुनाव को लेकर खुफिया विभाग भी पूरी तरह सक्रिय दिखा। इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा और सीओ सिटी प्रशांत कुमार कॉलेज पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और ड्यूटी में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.