सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद होने के बाद नेपाल की सड़कों पर हिंसा, महेंद्रनगर में भी लोग उतरे सड़कों पर

by Satta Darpan Admin
27 views

काठमांडू/महेंद्रनगर।
नेपाल में अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद किए जाने के बाद हालात बिगड़ते नज़र आ रहे हैं। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए और जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। भीड़ ने कई स्थानों पर उग्र रूप धारण कर लिया, जिससे हिंसा की घटनाएँ सामने आईं।

महेंद्रनगर में भी लोगों ने सोशल मीडिया बंद किए जाने के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया जनता की आवाज़ है और उसे बंद करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

सूत्रों के अनुसार, कई जगहों पर भीड़ ने टायर जलाए और पथराव की घटनाएँ भी हुईं। हालात को काबू करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकार को इस तरह का कठोर कदम उठाने के बजाय संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रतिबंध जल्द नहीं हटाया गया तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.