रुद्रपुर।
प्रीत विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। कॉलोनी निवासी शैलेश तिवारी जी के आवास को चोरों ने निशाना बनाते हुए घर से लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकद राशि लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से कॉलोनीवासियों में भय का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।





