उत्तराखंड में 27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, गुरु गोविंद सिंह जयंती पर स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

by Satta Darpan Admin
13 views

देहरादून।
उत्तराखंड शासन ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा विद्यालयों में लागू रहेगा। राज्यपाल की सहमति के पश्चात यह निर्णय लिया गया है।
अधिसूचना पर सचिव विनोद कुमार सुमन के डिजिटल हस्ताक्षर हैं और यह आदेश 23 दिसंबर 2025 को देहरादून से जारी किया गया। शासन ने सभी संबंधित विभागों, जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों एवं पुलिस प्रशासन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को अवकाश संबंधी सूचना को समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को समय रहते जानकारी मिल सके।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.