पहले 24 नवंबर, फिर रात को 25 नवंबर — आदेश बदलते ही मचा हंगामा

by Satta Darpan Admin
14 views
गुरु श्री  तेग बहादुर जी के शहीद दिवस पर अवकाश को लेकर सरकारी आदेश पहले ही जारी हो चुका था, जिसमें 24 नवंबर का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था
इसी आदेश के आधार पर ज्यादातर विद्यालयों और संस्थानों ने 24 नवंबर की छुट्टी का नोटिस बच्चों और अभिभावकों को भेज दिया था।
लेकिन अचानक रात 9 बजे नया संशोधित आदेश जारी करके अवकाश की तिथि 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर कर दी गई।
इस देर रात आए फैसले ने शैक्षिक संस्थानों में भ्रम और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है।
कई स्कूल, कोचिंग, कार्यालय और अन्य शिक्षण संस्थान पहले आदेश के अनुसार अपनी तैयारियाँ पूरी कर चुके थे।
अब अचानक तारीख बदलने से वे इस उलझन में फँस गए हैं कि कल (24 नवंबर) छुट्टी रखें या नए आदेश के अनुसार बदलाव करें।
इस अप्रत्याशित बदलाव से न केवल स्कूल प्रशासन बल्कि अभिभावकों और विद्यार्थियों में भी असमंजस की स्थिति बन गई है।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.