पुलिस की चेकिंग अभियान से बदमाशों में खौफ
देहरादून, डोईवाला (लालतप्पड़)।
बीती रात डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा जानकारी के अनुसार, पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान कुछ संदिग्ध बदमाशों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने लालतप्पड़ क्षेत्र में बैरियर लगाकर नाकाबंदी की, लेकिन संदिग्धों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।घायल बदमाशों की पहचान (1) सोहेल खान पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी EC रोड करनपुर देहरादून और (2) शानू पुत्र नौशाद निवासी चावला चौक, नालापानी रोड करनपुर देहरादून के रूप में हुई है। दोनों के पैरों में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी दून चिकित्सालय के सामने हुई फायरिंग केस में मुख्य अभियुक्त हैं, जिनके विरुद्ध कोतवाली नगर देहरादून में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।पुलिस ने मौके से एक स्कूटी, दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए पहले सीएचसी डोईवाला भेजा गया, जहां से उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया।घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून स्वयं मौके पर पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति और घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही फरार तीसरे बदमाश की तलाश में जोगीवाला चौकी क्षेत्र में विशेष चेकिंग और कांबिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।टमुठभेड़ के बाद देहरादून शहर और देहात क्षेत्र में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग जारी है।



