देहरादून में सनसनी: दीपावली की रात व्यापारी के घर पहुंची RWA टीम, रिवॉल्वर लेकर किया हमला – क्षेत्र में मचा हड़कंप

by Satta Darpan Admin
19 views

देहरादून, सहस्त्रधारा रोड।
दीपावली की रात शहर के पॉश इलाकों में से एक A.T.S कॉलोनी में बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के R.W.A अध्यक्ष अजय सिंह अपने साथियों — सैन्यधाम के आर्किटेक्ट डी.के. सिंह (अपने तीन पुत्रों सहित) और अनूप हटवाल के साथ व्यापारी पुनीत अग्रवाल के घर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि किसी आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहसबाजी हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोप है कि अजय सिंह व उनके साथियों ने रिवॉल्वर निकालकर व्यापारी की पत्नी और बच्चों को धमकाया। दीपावली के दिन घटी इस घटना से कॉलोनी के अन्य निवासी दहशत में हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही A.T.S कॉलोनी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया, क्योंकि यह इलाका कई I.P.S और I.A.S अधिकारियों के निवास के पास स्थित है।

व्यापारी पुनीत अग्रवाल की पत्नी ने आरोप लगाया कि “हम दीपावली मना रहे थे तभी यह लोग घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी दी।”

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाद की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें झगड़े के दौरान की नोकझोंक और धमकी भरे शब्द साफ सुने जा सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपावली जैसी शुभ रात को इस तरह की घटना ने पूरे इलाके की शांति भंग कर दी है।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.