कुमाऊँ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम घोषित

by Satta Darpan Admin
26 views

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की तिथियाँ घोषित कर दी हैं। विश्वविद्यालय परिसर एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों में चुनाव एक साथ होंगे। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मन्दवाल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन, जांच, नाम वापसी से लेकर मतदान और परिणाम तक की पूरी रूपरेखा तय कर दी गई है।

घोषित कार्यक्रम इस प्रकार है –

22 सितम्बर (सोमवार): छात्रसंघ चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होगी।

23 सितम्बर (मंगलवार): नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे (पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)।

24 सितम्बर (बुधवार): नामांकन पत्रों की जांच होगी (पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)।

25 सितम्बर (गुरुवार): नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी (पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक जांच, दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नाम वापसी)।

26 सितम्बर (शुक्रवार): प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन एवं स्वीकृत सूची जारी की जाएगी।

27 सितम्बर (शनिवार): मतदान प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।

27 सितम्बर (शनिवार): मतदान के तुरंत बाद अपराह्न 3 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम की घोषणा व शपथ ग्रहण समारोह परिणाम घोषित होते ही आयोजित होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि चुनाव प्रक्रिया शांति और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराई जाए।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.