“रुद्रपुर रामलीला महोत्सव की तैयारियां भूमि पूजन (सगड़ा) से हुईं आरंभ”

by Satta Darpan Admin
26 views

रुद्रपुर। नगर के प्राचीन मुख्य बस स्टैंड स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन के साथ ही इस वर्ष की भव्य रामलीला की तैयारियां युद्धस्तर पर प्रारंभ हो गई हैं। परंपरागत “सगड़ा” कहलाने वाली इस रस्म में पंडित श्री वेद प्रकाश ने वेद मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से भूमि पूजन संपन्न कराया।

इस अवसर पर इस बार प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले समाजसेवी मनोज अरोरा और हनुमान जी की भूमिका में नजर आने वाले समाजसेवी सुशील गाबा, श्रीरामलीला कमेटी एवं श्री राम नाटक क्लब के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

भूमि पूजन का महत्व

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि भूमि पूजन आयोजन की सफलता, भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का प्रतीक है। यह परंपरा भूमि की समृद्धि और आयोजन में आने वाली सभी बाधाओं को समाप्त करने के उद्देश्य से की जाती है।

महामंत्री विजय अरोरा ने कहा कि भूमि पूजन देवी भूमि और वास्तु पुरुष की आराधना है। इससे भूमि की शुद्धि और समृद्धि सुनिश्चित होती है।
समन्वयक नरेश शर्मा ने कहा कि यह प्राचीन परंपरा नई पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शों से जोड़ने का एक माध्यम है।

एक माह से चल रहा है अभ्यास

श्रीराम नाटक क्लब के अध्यक्ष विशाल भुड्डी ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी रामलीला के मंचन के लिए स्थानीय युवा एक माह से लगातार अभ्यास कर रहे हैं। पात्र चयन, संवाद अभ्यास और नए दृश्यों को शामिल कर लीला को और अधिक प्रभावशाली बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मंचन प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से डेढ़ बजे तक की तय समयसीमा के भीतर ही संपन्न होगा।

पदाधिकारी व गणमान्य उपस्थित

भूमि पूजन में रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष अमित गंभीर, उपाध्यक्ष विजय जग्गा, राकेश सुखीजा, मोहन लाल भुड्डी, महावीर आजाद, अमित अरोरा बोबी, आशीष ग्रोवर आशू, गौरव राज बेहड़, राजेश छाबड़ा, जगदीश टंडन, गौरव तनेजा, हरीश सुखीजा, प्रेम खुराना, मनोज मुंजाल, अनिल तनेजा, सचिन मुंजाल, आशीष मिड्ढा, विजय विरमानी, रमन अरोरा, संजीव आनंद, अमित चावला, हरीश अरोरा, ओम प्रकाश अरोरा, देवी शंकर अग्रवाल टिल्लू, राजकुमार कक्कड़, गौरव जग्गा, रामकृष्ण कन्नौजिया, मनोज गाबा, सौरभ राज बेहड़, मोहक अरोरा, सुभाष तनेजा, सनी आहूजा, सचिन आनंद, आयुष्मान सुशील गाबा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.