नई दिल्ली। आम जनता को एक फरवरी से महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। केंद्र सरकार ने तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (उपकर) लगाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद इन उत्पादों की कीमतों में सीधा इज़ाफा होगा।
जानकारी के अनुसार, सिगरेट, बीड़ी और पान मसाला पर पहले से लग रहे 18 प्रतिशत जीएसटी के अलावा अब अतिरिक्त उपकर भी वसूला जाएगा। सरकार का कहना है कि यह फैसला स्वास्थ्य कारणों और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
मुख्य बिंदु:
सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर 40% तक अतिरिक्त उपकर
बीड़ी और पान मसाला भी महंगे होंगे
1 फरवरी से नए दाम लागू
राज्यों को भी उत्पाद शुल्क से हिस्सा मिलेगा
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से जहां एक ओर सरकार की आय में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर तंबाकू उत्पादों की खपत में कमी आने की उम्मीद है। हालांकि, इसका असर सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
सरकार का यह भी कहना है कि तंबाकू उत्पादों से होने वाली बीमारियों पर होने वाले खर्च को देखते हुए यह निर्णय आवश्यक था। आने वाले दिनों में कंपनियां अपने नए रेट लिस्ट जारी कर सकती हैं।



