कुंडा पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या का मामला सुलझाया, पाँच आरोपी गिरफ्तार

by Satta Darpan Admin
23 views

रुद्रपुर/ऊधम सिंह नगर:
थाना कुंडा पुलिस ने अपनी तत्परता और सतर्कता का परिचय देते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और नृशंस हत्या के जघन्य मामले का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल पाँच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है

जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर 2025 को एक महिला द्वारा थाना कुंडा में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 10 सितंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कई टीमों का गठन किया गया।जांच के दौरान यह सामने आया कि बालिका को कुछ व्यक्तियों ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया था। जब बालिका ने घर वापस लौटने की बात कही, तो अभियुक्तों को पकड़े जाने का डर हुआ। इस भय में उन्होंने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पाँच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है —

1. इमरान पुत्र मौ. सफीक, निवासी ग्राम लालपुर, थाना कुंडा, ऊधम सिंह नगर।

2. इस्लाम पुत्र शेर मोहम्मद, मूल निवासी थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उ.प्र.), वर्तमान निवासी सर्वरखेडा, थाना कुंडा।

3. असगर उर्फ नन्हे पुत्र भोलू खान, मूल निवासी थाना डीलारी, जनपद मुरादाबाद (उ.प्र.), वर्तमान निवासी सर्वरखेडा, थाना कुंडा।

4. मीनाक्षी पत्नी स्व. राजकुमार, निवासी थाना शेरकोट, जनपद बिजनौर (उ.प्र.)।

5. शीला पत्नी अकुंश कुमार, निवासी कोतवाली काशीपुर, जिला ऊधम सिंह नगर।

जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभव संसाधन लगाए और त्वरित कार्रवाई की। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए चार्जशीट जल्द न्यायालय में दाखिल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि “ऐसे अपराध समाज के लिए कलंक हैं और ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.