“पुलिस मुठभेड़ में गगन रतनपुरिया ढेर, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया, तमंचा-कारतूस बरामद”

by Satta Darpan Admin
26 views

48 घंटे में सबसे पुलिस की सबसे  बड़ी कार्यवाही..!

रुद्रपुर।
महाविद्यालय में नामांकन के दौरान हुए जाम, मारपीट और फायरिंग प्रकरण में नामजद आरोपी गगन रतनपुरिया आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शनिवार देर रात किच्छा निवासी गगन रतनपुरिया को सितारगंज मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। गगन ने पुलिस पर चार राउंड फायर झोंके, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक गोली गगन के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

घायल रतनपुरिया को उपचार के लिए पहले सितारगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह पुलिस कस्टडी में इलाजरत है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

छात्रसंघ चुनाव में बिगड़ा था माहौल

बुधवार को सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों को लेकर नामांकन हुआ था। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थकों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और जमकर फायरिंग भी चली। घटना के बाद पुलिस ने जस्सी कचूरा, सतपाल लाहौरिया, दानिश, गगन रतनपुरिया समेत 14 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

शुक्रवार को पुलिस ने नामजद दानिश के साथ ही रखवीर सिंह और गुरपेज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी थी।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया

शनिवार रात पुलिस को खबर मिली कि गगन रतनपुरिया किच्छा से होते हुए सितारगंज की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिस पर गगन ने बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और दबोच लिया गया।

सूत्रों के अनुसार गगन के साथ कुछ अन्य साथी भी मौके पर मौजूद थे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

एसएसपी का बयान

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि फायरिंग और मारपीट में शामिल आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.