उधम सिंह नगर के तेज़-तर्रार एवं कर्मठ पुलिस कप्तान श्री मणिकांत मिश्रा जी के कुशल नेतृत्व में हाल ही में किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ जी के सुपुत्र एवं पार्षद श्री सौरभ राज बेहड़ पर हुए हमले का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सत्य आधारित सफल खुलासा किए जाने पर पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं पंजाबी सचवानी न्यूज पोर्टल के संपादक श्री कुलबीर सिंह ढिल्लों द्वारा पुलिस टीम को ₹11,000 का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष श्री एम.पी. तिवारी जी तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी श्री बंटी खुराना द्वारा पुलिस अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सभी वक्ताओं ने उधम सिंह नगर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार की निष्पक्ष, सजग एवं त्वरित कार्रवाई से आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने पूरी पुलिस टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।



