फाजलपुर महरौला में चला सत्यापन अभियान, लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों पर गिरी गाज

by Satta Darpan Admin
9 views

रुद्रपुर।
नगर क्षेत्र के फाजलपुर वार्ड नंबर 25 में आज पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा किरायेदार सत्यापन को लेकर सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में घर-घर जाकर किरायेदारों की जानकारी की जांच की गई। अभियान के अंतर्गत जिन मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया था, उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान प्रशासनिक वाहन से मुनादी कर क्षेत्रवासियों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि किरायेदारों का सत्यापन कराना केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों ने बताया कि यह सघन चेकिंग अभियान जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि बार-बार जागरूक करने एवं निर्देश जारी करने के बावजूद कई लोग अभी तक अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करा रहे हैं, जो कि एक बड़ी और गंभीर घटना को संभावित रूप से जन्म दे सकता है। बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदार कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं।अधिकारियों ने कहा कि किरायेदार सत्यापन न कराना कानून का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान कई मकान मालिकों को मौके पर ही चेतावनी दी गई, जबकि नियमों की अनदेखी करने वालों पर चालान काटे गए।प्रशासन ने सभी मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों का तत्काल पुलिस सत्यापन कराएं और आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करें, ताकि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनी रहे।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में यह अभियान अन्य वार्डों में भी जारी रहेगा, और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.