करवा चौथ पर महिला कर्मियों को अवकाश, उत्तराखंड शासन ने जारी की अधिसूचना

by Satta Darpan Admin
22 views

उत्तराखंड सरकार का बड़ा तोहफा,अब नहीं करना होगा महिलाओं को कम

उत्तराखंड शासन ने करवा चौथ पर्व के अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा की है। शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने यह निर्णय लिया है कि 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को प्रदेशभर के सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्‍ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को अवकाश प्रदान किया जाएगा।यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल महिला कर्मियों के लिए मान्य होगा।

शासन सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश की प्रति राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, उच्च न्यायालय नैनीताल, विधान सभा सचिवालय, मुख्य सचिव, महानिरीक्षक सूचना विभाग, और सभी जिलाधिकारियों को भेजी गई है ताकि आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.