33रुद्रपुर रुद्रपुरवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है लंबे समय से प्रतीक्षित डीडी चौक से इंदिरा चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ आज, 10 सितंबर 2025 को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे बस अड्डा रुद्रपुर के सामने आयोजित होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मा. श्री शिव अरोरा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और सड़क चौड़ीकरण कार्य की नींव रखेंगे। स्थानीय नागरिकों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण से शहर में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और आवागमन सुगम हो सकेगा। व्यापारी वर्ग को भी इससे राहत मिलने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने सभी गणमान्य नागरिकों और रुद्रपुर वासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर शहर के विकास के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।
सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।