रुद्रपुर। शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक किए जाएंगे।
जारी समय-सारिणी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर प्राप्त आवेदनों व संबंधित अभिलेखों को जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदनों की जांच और पात्रता की पुष्टि 13 अप्रैल 2026 तक की जाएगी।
पात्र छात्रों के चयन के लिए 17 अप्रैल 2026 को लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके बाद लॉटरी का परिणाम 18 अप्रैल 2026 तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
चयनित बच्चों का प्रवेश निजी विद्यालयों में 18 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच कराया जाएगा तथा विद्यालयों द्वारा पोर्टल पर प्रवेशित बच्चों की सूची अपलोड की जाएगी। समग्र शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और निजी विद्यालयों को निर्धारित समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए




