चंडीगढ़/पंजाब:
पंजाबी संगीत जगत से एक दुखद ख़बर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक रजवीर जवंदा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले उनका सड़क हादसा हुआ था, जिसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती थे और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा था।सूत्रों के अनुसार, रजवीर जवंदा एक निजी कार्यक्रम से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए थे। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव बना हुआ था, लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

रजवीर जवंदा की मौत की खबर सुनते ही पूरे पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेश साझा कर रहे हैं।
उनके लोकप्रिय गीत जैसे “Patiala Shahi”, “Munda Sardaran Da”, “Shaandaar” आदि ने युवाओं के बीच उन्हें एक खास पहचान दिलाई थी।
परिवार की ओर से अभी अंतिम संस्कार से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। परिवार ने मीडिया और प्रशंसकों से इस कठिन समय में संयम बरतने की अपील की है।



