“21 सितम्बर को 9 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, करें अपनी तैयारी”

by Satta Darpan Admin
28 views

रुद्रपुर – दीपावली से पहले बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, 21 सितम्बर को 9 घंटे शटडाउन

रुद्रपुर। दीपावली पर्व से पूर्व विद्युत उपकेंद्रों में आवश्यक अनुरक्षण कार्य किए जाने के कारण रविवार 21 सितम्बर को शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL) की ओर से जारी सूचना के अनुसार 132 केवी उपकेंद्र रुद्रपुर में अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के चलते सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रभावित लाइनें एवं क्षेत्र

132 केवी पंतनगर–रुद्रपुर लाइन

132 केवी रुद्रपुर–किच्छा लाइन

33 केवी रुद्रपुर

33 केवी दिनेशपुर

33 केवी नवादा

33 केवी नागला

33 केवी रुद्रपुर (हथीगुर)

33 केवी सकिनिया

पीटीसीयूएल के अधिशासी अभियंता नवीन प्रसाद ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं की बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

 उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे 21 सितम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपनी आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें।

You may also like

सत्ता दर्पण एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य सत्य, निष्पक्ष एवं त्वरित खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता का मूल धर्म है – सच को सच के रूप में सामने लाना। इसी सोच के साथ हम हर ख़बर की गहराई में जाकर तथ्यों की जाँच करते हैं और उसे बिना किसी पक्षपात के आपके सामने रखते हैं।

 

u00a92022 All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.