रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक Shiv Arora ने फाजलपुर महरोला क्षेत्र में रहने वाले हजारों परिवारों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को पत्र सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है।
विधायक ने पत्र में बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के वर्ष 2017 के स्थगन आदेश के कारण क्षेत्र में बने मकानों के नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते लोग अपने मकान खरीद-फरोख्त भी नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों को बिजली कनेक्शन और बैंक से लोन लेने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक शिव अरोरा ने सरकार से मामले का अध्ययन कर नियमानुसार रजिस्ट्री व दाखिल-खारिज कर मकान बनाने वाले परिवारों के लिए स्थायी समाधान निकालने और उच्च न्यायालय में मजबूत पैरवी कराने की मांग की है।




