बड़ी अनियमितताएँ उजागर, कई स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की तैयारी
मेट्रोपोलिस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की मिल रही लगातार शिकायतों के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने स्पा सेंटरों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की। अचानक की गई इस छापेमारी से स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया।
छापे के दौरान कई स्पा सेंटरों में नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अनेक स्थानों पर
कर्मचारियों का कोई वैध रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था,
पहचान पत्र व पुलिस वेरिफिकेशन अधूरा या अनुपस्थित था,
लाइसेंस शर्तों का खुला उल्लंघन किया जा रहा था,
कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की आशंका भी जताई जा रही है।
टीम द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध पाए गए कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। कई स्पा सेंटरों को तत्काल नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि कुछ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान मानव तस्करी, देह व्यापार और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है और आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो तो बिना डर संबंधित विभाग को सूचित करें। प्रशासन ने दो टूक कहा है कि कानून के नाम पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य स्पा सेंटरों में भी हलचल तेज हो गई है और कई संचालक नियमों की खानापूर्ति में जुट गए




